1
विकास और पर्यावरण में संतुलन हमारी पुरातन परंपरा का एक अहम हिस्सा है, जिसे हम आत्मनिर्भर भारत की भी ताकत बना रहे हैं। #IndiasGreenFuture
2
जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए जो वैश्विक प्रयास चल रहे हैं, उनमें भारत एक नई रोशनी बनकर उभरा है। जिस भारत को दुनिया कभी चुनौती के रूप में देखती थी, आज वही भारत Climate Justice का अगुआ बनकर उभर रहा है, एक विकराल संकट के विरुद्ध बड़ी ताकत बन रहा है। #IndiasGreenFuture
3
आज से 7-8 साल पहले देश में इथेनॉल की कभी उतनी चर्चा नहीं होती थी। लेकिन अब इथेनॉल 21वीं सदी के भारत की बड़ी प्राथमिकताओं से जुड़ गया है। इथेनॉल पर फोकस से पर्यावरण के साथ ही इसका बेहतर प्रभाव किसानों के जीवन पर भी पड़ रहा है। #IndiasGreenFuture
4
हरदोई के अरविंद कुमार जी ने बताया कि वैज्ञानिक विधि से खेती करने से न केवल गन्ने का उत्पादन तीन गुना बढ़ा है, बल्कि इथेनॉल का प्लांट लगाने से उनका जीवन भी काफी सहज हुआ है। #IndiasGreenFuture
5
आणंद के अमित कुमार प्रजापति जी को बायोगैस प्लांट से कई प्रकार के लाभ हुए हैं। स्वच्छता भी और कमाई भी… #IndiasGreenFuture
6
पुणे के बालू नाथू वाघमारे जी ने बताया कि किस प्रकार जैविक खाद में किसानों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। इतना ही नहीं इसके उपयोग से खर्च में भी कमी आई है। #IndiasGreenFuture