1826
ग्रेटर नौएडा की प्रतिष्ठित सोसाइटी पैरामाउंट गोल्फोरेस्ट में @JLLIndia की लापरवाही का हाल ये है कि @MyGate_com पर किसी अवांछित के आगमन की Request Deny करने पर भी उसे अंदर आने दिया जाता है। यहाँ इस वजह से अब आपराधिक कृत्य भी होने लगे हैं। संज्ञान लें- @Uppolice @noidapolice @dgpup
1827
गहलोत साहब को परवेक्षेकों की क्लीन चिट मिलनी ही थी, दरअसल गहलोत अपनी पार्टी का इतिहास जानते हैं, उन्हें डर है कि सीएम का पद भी छोड़ दिया और अपने ही लोगों ने अध्यक्ष पद के चुनाव में ‘अंतरात्मा की आवाज़’ पर उनके ख़िलाफ़ वोटिंग कर दी तो वो ना घर के रहेंगे ना घाट के।
😄
1828
कट्टर ईमानदारी से आप कार भी बना सकते हैं और सरकार भी। 15 साल पहले मेरे पास भी WagonR थी, फिर 8 साल पहले उसे बेच कर पाँच सालों की EMI पर जो SUV 500 ख़रीद पाया था आज भी कई डेंट और स्क्रैच के साथ वही चलाता हूँ। विश्वास ना हो तो RTI डाल कर पता कर लीजिए।
😄
1829
राम का मतलब अगर गांधी जी ने समझाया तो काम का मतलब शास्त्री जी ने। दोनों को नमन। 🙏🏼
#जयंती
1830
दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है और लोग परेशान हैं की अब रावण कैसे जलेगा ? लगता है इंद्र देव ने रावण के साथ गठबंधन कर लिया है। महागठबंधन के इस दौर में कुछ भी मुमकिन है।
😄
1831
जब से 4G आया है तब से 3G ठीक से काम कर रहा है, अब उम्मीद है कि 5G आने के बाद 4G ठीक से काम करेगा।
😄
1832
नमक छोड़िए, ये बताइए कि ये ट्विट करने से पहले आपने क्या खाया था प्रभु?
😄 twitter.com/Dr_Uditraj/sta…
1833
जिन्हें आदिपुरुष वाले रावण के लुक पर आपत्ति है वो लोग क्या ये पुष्टि कर सकते हैं कि जो रावण का लुक पुतले के रूप में दशहरा पर जलाया जाता है, रावण बिलकुल वैसा ही लगता था ?
1834
वंदे भारत ट्रेन से आए दिन गाय-भैंसों के टकराने की घटनाओं को देखते हुए बुलेट ट्रेन में ‘पौं-पौं’ की बजाए ‘हुर्रर्रर…हुर्रर्रर-हश्श्श…हश्श्श’ की आवाज़ वाला हॉर्न लगाया जाना चाहिए।
😄
1835
आम आदमी को अपनी आँखों पर यक़ीन नहीं हो रहा इसलिए सब बार-बार देख रहे हैं।
😄 twitter.com/vikasbha/statu…
1836
एक बार फिर ये साबित हो गया कि ऑटो रिक्शा में चलने वाले मेहनती ही एक दिन हवाईजहाज़ में उड़ते हैं।
😄 twitter.com/vikasbha/statu…
1837
उम्मीद है ये चिड़िया अब दाना चुगेगी, फ़ॉलोवर्स नहीं।
😄
1838
लोगों से अगर आप बिलकुल वैसा ही व्यवहार करो जैसा की वो आपसे करते हैं, तो वो आपके दुश्मन बन जाते हैं।
-बाबा अनुराग मुस्कान 😄
1839
‘बेशर्म रंग’ के आलोचक संस्कृति डूबने से बचा पाएंगे या नहीं ये तो तय नहीं है लेकिन ये तय है की उन्होंने ‘पठान’ को डूबने से बचा लिया है।
😄
1840
सावधान! बेशर्म रंग, चीन से ध्यान भटकाने की कोशिश भी हो सकती है।
😄
1841
जब फ़्री में मिलनी बंद हो जाएगी।😄 twitter.com/akhileshsharma…
1842
Twitter से अचानक मेरे एक हज़ार Followers ग़ायब हो गए हैं, लगता है ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने चले गए हैं।
😄
1843
जो पहले ये कह रहे थे की कोरोना इसलिए आ गया क्यूँकि समय रहते सरकार ने आगाह नहीं किया वो अब सरकार के कोरोना प्रोटोकॉल फ़ॉलो करने की हिदायत पर कह रहे हैं की सरकार को तो बस हमें सताना है, ये कोरोना-शोरोना तो बहाना है।
1844
मोदी के खिलाफ़ लामबंद होने का विपक्षी कोई मौक़ा नहीं छोड़ते लेकिन समझ में नहीं आ रहा की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से सिर्फ़ फ़िल्मी कलाकार ही क्यूँ जुड़ रहे हैं, किसी विपक्षी पार्टी का कोई नेता क्यूँ नहीं जुड़ रहा ? विपक्ष की ताक़त दिखाने का इससे बड़ा अवसर क्या हो सकता था।
1845
आज स्कूल की PTM में मैंने जब अपने बच्चों के क्लास टीचर से कहा की मेरे बच्चों को इंग्लिश की Opportunity मिलनी चाहिए जिससे मेरे बच्चों को लग सके की वो हिन्दी सीख सकते हैं, तो पता नहीं टीचर ये सुनते ही बेहोश क्यूँ हो गई। ऐसा मैंने क्या कह दिया ?
🤔
1846
इतनी ठंड में राहुल गांधी हाफ़ टी-शर्ट में घूम रहे हैं, समझ नहीं आ रहा कि वो मोदी को चुनौती देने निकले हैं या केजरीवाल को।
😄
1847
रीवा की उस लड़की और उसके परिवार की पीड़ा को भूल कर जो ये कह रहे हैं कि आरोपी पंकज त्रिपाठी के घर पर बुलडोज़र चला कर ये कैसा न्याय, गुनाह एक ने किया तो सज़ा पूरे परिवार को क्यूँ?, ये वही लोग हैं जो पहले कहते थे कि बुलडोज़र केवल एक धर्म विशेष के गुनाहगार के घर पर ही क्यूँ चलता है?
1848
कैमरा हैंडल करने की बेसिक नॉलेज ज़रूरी है बाक़ी मैं सिखा और समझा दूँगा। ख़ून नहीं, जुनून चाहिए। जो मैं खाऊँगा वही खिलाऊँगा, जहां मैं रहूँगा वहीं रुकवाऊँगा, गधे की तरह नहीं घोड़े की तरह काम करना है, सैलरी के साथ आठ घंटे की नींद भी मिलेगी। जो इच्छुक हैं वो इनबॉक्स में मैसेज करें।
1849
कुछ चैनल वालों को टीआरपी के लिए किसी चमत्कार की उम्मीद थी और बाबा जी ने चमत्कार दिखा दिया।
😄
1850
हंसी तो मुझे तब आ गई जब 26 साल से समाज में जाने क्या-क्या फैला रहे एक वरिष्ठ एंकर ने 26 साल के बाबा से पूछा कि बाबा आपको नहीं लगता कि आप समाज में अंधविश्वास फैला रहे हैं ?
😄