PMO India(@PMOIndia)さんの人気ツイート(古い順)

1401
जो अव्यक्त को व्यक्त कर दे- वो शब्द है। जो व्यक्त में ऊर्जा का, चेतना का संचार कर दे- वो नाद है। और जो चेतन में भाव और भावना भर दे, उसे सृष्टि और संवेदना की पराकाष्ठा तक पहुंचा दे- वो संगीत है: PM @narendramodi
1402
संगीत से आपमें वीररस भरता है। संगीत मातृत्व और ममता की अनुभूति करवा सकता है। संगीत आपको राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध के शिखर पर पहुंचा सकता है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस सामर्थ्य को, इस शक्ति को लता दीदी के रूप में साक्षात् देखा है: PM @narendramodi
1403
मेरे लिए लता दीदी सुर साम्राज्ञी के साथ साथ मेरी बड़ी बहन भी थीं। पीढ़ियों को प्रेम और भावना का उपहार देने वाली लता दीदी से अपनी बहन जैसा प्रेम मिला हो, इससे बड़ा सौभाग्य और क्या होगा: PM @narendramodi
1404
संगीत के साथ साथ राष्ट्रभक्ति की जो चेतना लता दीदी के भीतर थी, उसका स्रोत उनके पिताजी ही थे। आज़ादी की लड़ाई के दौरान शिमला में ब्रिटिश वायसराय के कार्यक्रम में दीनानाथ जी ने वीर सावरकर का लिखा गीत गया था। उसकी थीम पर प्रदर्शन किया था: PM @narendramodi
1405
वीर सावरकर ने ये गीत अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देते हुये लिखा था। ये साह, ये देशभक्ति, दीनानाथ जी ने अपने परिवार को विरासत में दी थी: PM @narendramodi
1406
लता जी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की मधुर प्रस्तुति की तरह थीं। आप देखिए, उन्होंने देश की 30 से ज्यादा भाषाओं में हजारों गीत गाये। हिन्दी हो मराठी, संस्कृत हो या दूसरी भारतीय भाषाएँ, लताजी का स्वर वैसा ही हर भाषा में घुला हुआ है: PM @narendramodi
1407
संस्कृति से लेकर आस्था तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक, लता जी के सुरों के पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। दुनिया में भी, वो हमारे भारत की सांस्कृतिक राजदूत थीं: PM @narendramodi
1408
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई। बेंगलुरू शहर देश के युवा जोश की पहचान है। बेंगलुरू प्रोफेशनल्स की शान है। डिजिटल इंडिया वाले बेंगलुरू में खेलो इंडिया का आह्वान अहम है। स्टार्ट-अप्स की दुनिया में स्पोर्ट्स का ये संगम, अद्भुत है: PM @narendramodi
1409
बेंगलुरू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का होना, इस खूबसूरत शहर की एनर्जी को और बढ़ाएगा। मैं कर्नाटका सरकार को इन खेलों के आयोजन के लिए बधाई देता हूँ। ग्लोबल पेंडेमिक की तमाम चुनौतियों के बीच ये खेल, भारत के युवाओं के दृढ़ संकल्प और जज़्बे का उदाहरण है: PM @narendramodi
1410
सफल होने का पहला मंत्र होता है- टीम स्पिरिट! स्पोर्ट्स से हमें यही टीम स्पिरिट सीखने को मिलती है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी आप इसे साक्षात अनुभव करेंगे। यही टीम स्पिरिट आपको जिंदगी को देखने का एक नया नज़रिया भी देती है: PM @narendramodi
1411
खेल में जीत का मतलब होता है- holistic approach! 100 percent dedication! हर दिशा में प्रयास, और शत प्रतिशत प्रयास! आपमें से ही कई खिलाड़ी निकलेंगे जो आगे राज्य स्तर पर खेलेंगे। आपमें से कई युवा आगे इंटरनेशनल लेवेल पर देश को represent करेंगे: PM @narendramodi
1412
स्पोर्ट्स और लाइफ, दोनों में जज्बे का, जोश का, passion का महत्व है। स्पोर्ट्स और लाइफ, दोनों में जो चुनौतियों को गले लगाता है, वो विजेता होता है। स्पोर्ट्स और लाइफ, दोनों में हार भी जीत होती है, हार भी सीख होती है: PM @narendramodi
1413
भारत के युवाओं की आकांक्षाएं, उनकी आशाएं, नए भारत के निर्णयों का आधार बन रही हैं। अब देश में नए Sports Science Centres स्थापित हो रहे हैं। अब देश में dedicated sports universities बन रही हैं। ये आपकी सहूलियत के लिए है, आपके सपनों को पूरा करने के लिए है: PM @narendramodi
1414
तीर्थदानम् की 90 सालों की यात्रा और ब्रह्म विद्यालयम् की गोल्डेन जुबली, ये केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है। ये भारत के उस विचार की भी अमर यात्रा है, जो अलग-अलग कालखंड में अलग-अलग माध्यमों के जरिए आगे बढ़ता रहता है: PM @narendramodi
1415
वाराणसी में शिव की नगरी हो या वरकला में शिवगिरी, भारत की ऊर्जा का हर केंद्र, हम सभी भारतीयों के जीवन में विशेष स्थान रखता है। ये स्थान केवल तीर्थ भर नहीं हैं, ये आस्था के केंद्र भर नहीं हैं, ये ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के जाग्रत प्रतिष्ठान हैं: PM @narendramodi
1416
दुनिया के कई देश, कई सभ्यताएं जब अपने धर्म से भटकीं, तो वहाँ आध्यात्म की जगह भौतिकतावाद ने ले ली। लेकिन, भारत के ऋषियों, संतों, गुरुओं ने हमेशा विचारों और व्यवहारों का शोधन किया, संवर्धन किया: PM @narendramodi
1417
श्री नारायण गुरु ने आधुनिकता की बात की! लेकिन साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति और मूल्यों को समृद्ध भी किया। उन्होंने उन्होंने शिक्षा और विज्ञान की बात की! लेकिन साथ ही धर्म और आस्था की हमारी हजारों साल पुरानी परंपरा का गौरव बढ़ाने में कभी पीछे नहीं रहे: PM @narendramodi
1418
जैसे ही हम किसी को समझना शुरू कर देते हैं, सामने वाला व्यक्ति भी हमें समझना शुरू कर देता है। नारायण गुरू जी ने भी इसी मर्यादा का हमेशा पालन किया। वो दूसरों की भावनाओं को समझते थे फिर अपनी बात समझाते थे: PM @narendramodi
1419
हम सभी की एक ही जाति है- भारतीयता। हम सभी का एक ही धर्म है- सेवाधर्म, अपने कर्तव्यों का पालन। हम सभी का एक ही ईश्वर है- भारत माँ के 130 करोड़ से अधिक संतान। नारायण गुरू जी का One Caste, One Religion, One God आह्वान, हमारी राष्ट्रभक्ति की भावना को एक अध्यात्मिक ऊंचाई देता है:PM
1420
देश भी इस समय अपनी आज़ादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे समय में हमें ये भी याद रखना चाहिए कि हमारा स्वतन्त्रता संग्राम केवल विरोध प्रदर्शन और राजनैतिक रणनीतियों तक ही सीमित नहीं था: PM @narendramodi
1421
ये गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने की लड़ाई तो थी ही, लेकिन साथ ही एक आज़ाद देश के रूप में हम होंगे, कैसे होंगे, इसका विचार भी था। क्योंकि, हम किस चीज के खिलाफ हैं, केवल यही महत्वपूर्ण नहीं होता। हम किस सोच के, किस विचार के लिए एक साथ हैं, ये भी कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होता है: PM
1422
आज से 25 साल बाद देश अपनी आज़ादी के 100 साल मनाएगा, और दस साल बाद हम तीर्थदानम् के 100 सालों की यात्रा भी उत्सव मनाएंगे। इन सौ सालों की यात्रा में हमारी उपलब्धियां वैश्विक होनी चाहिए, और इसके लिए हमारा विज़न भी वैश्विक होना चाहिए: PM @narendramodi
1423
Deeply pained by the mishap in Thanjavur, Tamil Nadu. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. I hope those injured recover soon: PM @narendramodi
1424
Rs. 2 lakh each from PMNRF would be given to the next of kin of those who have lost their lives due to the mishap in Thanjavur, Tamil Nadu. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
1425
தமிழ்நாட்டின் தஞ்சாவூரில் நடந்த விபத்து குறித்து அறிந்து மிகவும் துயருற்றேன். இந்த துயரமான தருணத்தில் பாதிக்கப்பட்ட குடும்பங்களுக்கு எனது ஆழ்ந்த இரங்கல். காயமடைந்தவர்கள் விரைவில் குணமடைவார்கள் என நம்புகிறேன்: பிரதமர் @narendramodi