1478
आज सदियों बाद पावागढ़ मंदिर में एक बार फिर से मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा रहा है।
ये शिखर ध्वज केवल हमारी आस्था और आध्यात्म का ही प्रतीक नहीं है!
ये शिखर ध्वज इस बात का भी प्रतीक है कि सदियाँ बदलती हैं, युग बदलते हैं, लेकिन आस्था का शिखर शाश्वत रहता है: PM @narendramodi
1479
मेरा ये पक्का विश्वास रहा है कि पूर्वी भारत और खासकर पूर्वोत्तर भारत 21वीं सदी में देश के विकास का इंजन बनेगा।
इसी भावना के साथ अरुणाचल प्रदेश के विकास को गति देने के लिए बीते 7 सालों में अभूतपूर्व काम किया गया है: PM @narendramodi
1480
हमने इस बजट में पराली से जुड़ा एक अहम फैसला किया है।
ये तय किया गया है कि कोयले से चलने वाले बिजली कारखानों में पराली का भी उपयोग किया जाएगा।
इससे किसान की परेशानी तो दूर होगी ही, खेती के कचरे से किसान को अतिरिक्त आय भी मिलेगी: PM @narendramodi
1481
We are firm believers in democracy.
And, we also believe that criticism is an essential part of democracy.
But, blind opposition to everything is never the way ahead: PM @narendramodi in the Lok Sabha
1482
सावन बहुत दूर नहीं है।
देश और दुनिया से बाबा भक्त भारी संख्या में काशी आने वाले हैं।
विश्वनाथ धाम परियोजना पूरी होने के बाद ये पहला सावन उत्सव होगा।
विश्वनाथ धाम को लेकर पूरी दुनिया में कितना उत्साह है ये आपने बीते महीनों में खुद अनुभव किया है: PM @narendramodi
1483
आबे शान जब गुजरात आए थे, उन्होंने जो समय यहां बिताया था, उसे गुजरात के लोग बहुत आत्मीयता से याद करते हैं।
हमारे देशों को और करीब लाने के लिए जो प्रयास उन्होंने किए थे, आज पीएम किशिदा उसे आगे बढ़ा रहे हैं: PM @narendramodi
1484
Watch LIVE twitter.com/narendramodi/s…
1485
गोबरधन के माध्यम से एक साथ कई लक्ष्य हासिल हो रहे हैं।
एक तो इससे गांवों में स्वच्छता को बल मिल रहा है,
दूसरा, इससे पशुपालकों को गोबर का भी पैसा मिल रहा है: PM @narendramodi
1486
हमारे देश में रिफॉर्म की ज़रूरत तो हमेशा से महसूस की जाती रही थी लेकिन Political willpower की हमेशा कमी रहती थी।
पिछले तीन दशकों में लगातार बनी रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण देश ने लंबे समय तक Political willpower की कमी देखी: PM @narendramodi
1487
21वीं सदी का ये दशक मणिपुर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
पहले की सरकारों ने बहुत समय गंवा दिया। अब हमें एक पल भी नहीं गंवाना है।
हमें मणिपुर में स्थिरता भी रखनी है और मणिपुर को विकास की नई ऊंचाई पर भी पहुंचाना है।
और ये काम, डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है: PM @narendramodi
1488
अमृतकाल में विकसित भारत के निर्माण के लिए हमारे जो सपने हैं, जो आकांक्षाएँ हैं, उन्हें साकार करने में भारत की श्रम शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है।
इसी सोच के साथ देश संगठित और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों श्रमिक साथियों के लिए निरंतर काम कर रहा है: PM @narendramodi
1489
आज दिल्ली को केंद्र सरकार की तरफ से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत सुंदर उपहार मिला है: PM @narendramodi at inauguration of Pragati Maidan Integrated Transit Corridor
1491
हम देख रहे हैं कि जैसे जरूरत के समय देश ने अपने श्रमिकों का साथ दिया, वैसे ही इस महामारी से उबरने में श्रमिकों ने भी पूरी शक्ति लगा दी है।
आज भारत फिर से दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ कर रही अर्थव्यवस्था बना है, तो इसका बहुत बड़ा श्रेय हमारे श्रमिकों को ही जाता है: PM
1492
आज भारत वर्तमान के साथ ही अगले 25 वर्षों के लक्ष्य को लेकर नीतियां बना रहा है, निर्णय ले रहा है।
इस कालखंड में भारत ने high growth के, welfare और wellness की saturation के लक्ष्य रखे हैं।
ग्रोथ का ये कालखंड green भी होगा, clean भी होगा, sustainable भी होगा, reliable भी होगा: PM
1493
जो मार्गदर्शन देश को सदियों पहले गुरुवाणी से मिला था, वो आज हमारे लिए परंपरा भी है, आस्था भी है, और विकसित भारत का विज़न भी है: PM @narendramodi
1494
बजट में कृषि को आधुनिक और स्मार्ट बनाने के लिए मुख्य रूप से सात रास्ते सुझाए गए हैं।
पहला- गंगा के दोनों किनारों पर 5 कि.मी. के दायरे में नेचुरल फार्मिंग को मिशन मोड पर कराने का लक्ष्य है।
दूसरा- एग्रीकल्चर और हॉर्टीकल्चर में आधुनिक टेक्नॉलॉजी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी: PM
1495
Millennial आज अपने परिवारों की समृद्धि और राष्ट्र की आत्मनिर्भरता, दोनों के आधार हैं।
Rural economy से लेकर Industry 4.0 तक हमारी ज़रूरतें और हमारा potential, दोनों असीमित हैं।
Future technology से जुड़ी रिसर्च और डेवलपमेंट पर इन्वेस्टमेंट आज सरकार की प्राथमिकता है: PM
1496
आज स्टार्टअप इंडिया से लेकर स्टैंडअप इंडिया तक!
मेक इन इंडिया से लेकर आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ तक!
नए भारत के हर अभियान की ज़िम्मेदारी भारत के युवाओं ने खुद आगे बढ़कर उठाई है।
हमारे युवाओं ने भारत के सामर्थ्य को साबित करके दिखाया है: PM @narendramodi
1497
स्वच्छ भारत अभियान की सफलता का बहुत बड़ा श्रेय भी मैं भारत के बच्चों को देता हूं।
आप लोगों ने घर-घर में बाल सैनिक बनकर, अपने परिवार को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया: PM @narendramodi
1498
आज देश में जो सरकार है, वो देश के युवाओं के सामर्थ्य पर, आपके सामर्थ्य पर भरोसा करती है।
इसलिए हम एक के बाद एक सेक्टर्स को आपके लिए खोलते जा रहे हैं।
इन अवसरों का खूब फायदा उठाइए: PM @narendramodi
1499
Watch LIVE twitter.com/narendramodi/s…
1500
आज भारत में करोड़ों लोगों की Quality of Life में बदलाव आया है। #IndiaEnergyWeek